Sunday 15 March 2015

(3.1.19) Benefits of Gayatri Mantra (in Hindi)


गायत्री साधना सिद्धि के लक्षण Benefits of Gayatri Mantra

गायत्री मन्त्र की उपयोगिता और लाभ को शब्दों में बाँधना  संभव नहीं है क्योंकि वे अनंत हैं। उनमें से कुछ निम्नांकित हैं -  
(1) विधि विधान से गायत्री साधना की जाए तो उस साधना के परिणाम हमेशा ही आशानुकूल निकलते है।जितना जप किया जाएगा उतनी ही सफलता सुनिश्चित है।
(2) साधना के परिणामस्वरूप साधक यह अनुभव करने लगता है कि जप के पूर्व जो उसका मानसिक स्तर था वह उससे ऊँचा उठ रहा है, विचारों, भावनाओं  और वृत्तियों में परिवर्तन आ रहा है। उसमें  एक नयी शक्ति व स्फूर्ति आ रही है। उत्साह, आशा और आत्मविश्वास उसके मन में भरता जा रहा है।
(3) ज्यों -ज्यों  जप की संख्या बढ़ने लगती है उसका अज्ञान दूर होकर उसमे विवेक और ज्ञान का उदय होता है। मानसिक शक्तियों और आनंद की अनुभूति होती है। उसके जीवन में अशांति उत्पन्न करने वाली परिस्थितियां आ सकती हैं परन्तु वे प्रभावहीन रहती हैं। 
(4) सांसारिक दुःख या संकट साधक को उसके पथ से विचलित नहीं कर सकते हैं।
(5) परमार्थवृत्ति  उसके स्वभाव में आने लगाती है, जिससे वह ऐसी गतिविधियों का सञ्चालन करता है जो नैतिक, धार्मिक व सामजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली होती है। 
(6) ऐसे साधक को आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता है। उसके व्यवसाय में उत्थान होता रहता है। समस्याओं का सामाधान निकलता रहता है और विपरीत परिस्थितियां अनुकूल बनने लगती है।
(7) कभी-कभी चमत्कारिक रूप से उसे ऐसे सहयोग मिलते हैं जिनकी उसने आशा भी नहीं की थी। वह नित्य प्रति सृजनात्मक विचारों का धनी होता रहता है। जिसके परिणामस्वरूप वह रचनात्मक प्रवृत्तियों में लगा रहता है। सामाजिक और आर्थिक रूप से उच्च परिस्थिति वाले लोग भी गायत्री साधक को सम्मान देते  हैं। 
(8) उसके मन में आपदा के समय भी उल्लास और विश्वास भरा रहता है। उसके नेत्रों में तेज चमकने लगता है। वह अपने विचारों को अपनी इच्छाशक्ति के माध्यम  से दूसरे व्यक्ति के मन में पंहुचा सकता है। दूसरे लोग उसके पास बैठकर अच्छा अनुभव करते हैं। 
(3.1.7) Gayatri Mantra Jap kyon
(3.1.8) Meaning of Gayatri Mantra
(3.1.9) Gayatri Mantra Jap Vidhi
(3.1.10) Gayatri Mantra jap ke upyog
(3.1.11) Gayatri Mantra for wisdom
(3.1.12) Gayatri Mantra for wealth
(3.1.13

(3.1.18) Gayatri Mantra removing evil omens
(3.1.19) Benefits of Gayatri Mantra