Wednesday 24 June 2015

(2.1.4) Safalata ke Quotations (Success Quotes) in Hindi

सफलता के उद्दरण (Safalata ke quotations)


1."सफलता कोई रहस्य नहीं है। वरन कुछ बुनियादी नियमों  का सतत पालन करने का सुखद परिणाम है। इसके विपरीत असफलता कुछ गलतियों  को लगातार दोहराने का परिणाम है।"
(संकलन )
2."सफलता तभी मिलती है , जब छोटे  - छोटे प्रयास  नियमित रूप से किये जायें।"
(संकलन )
3."रुकावटें( बाधाएं ) वे वस्तुएं हैं , जिन्हें आप तब देखतें हैं , जब आप अपना ध्यान लक्ष्य से हटा लेते हैं।"
(संकलन )
4."सफलता मात्र संयोग का नाम नहीं है ,यह दृष्टि कोण का परिणाम है।"
(संकलन )
5."जब तक आप प्रयास को नहीं छोड़ते हैं , तब तक आप असफल नहीं होते हैं।"
(संकलन )
6."लक्ष्य मिलने पर एक सुखद अनुभव होता है।  सफलता इसी अनुभूति का नाम है।"
(संकलन )
7."यदि लक्ष्य उत्कृष्ट एवं ऊँचा है , तो सफलता भी उतनी ही ऊँची होगी। यही सफलता की कहानी है।"
(संकलन )
8."किसी व्यक्ति की सफलता का मूल्यांकन उसके लक्ष्य प्राप्ति से नहीं किया जाता है, बल्कि उसने सफलता प्राप्ति के प्रयास के दौरान आने वाली बाधाओं को किस प्रकार जीता है , इससे किया जाता है।"
(संकलन )
9."सही दिशा में , सही प्रयास, सफलता की पहली सीढी है।"
(संकलन )
10."मजबूत इन्सान हमेशा अपने उद्धेश्य की पूर्ति में लगे रहते हैं।वे बुरे समय के ख़त्म होने की प्रतीक्षा नहीं करते हैं।"
(संकलन )
11."हर चीज आसान होने से पहले कठिन होती है।"
(संकलन )
11 A "सफल व्यक्ति किसी कार्य की क्रियान्विति का साहस करते हैं , जबकि असफल व्यक्ति ऐसा करने में झिझकते हैं।" 
(संकलन )
12."जीवन में सफलता इस बात से नहीं नापी जाती कि दूसरों की तुलना में हम क्या कर रहे हैं  ? हमारी सफलता इस तथ्य पर आधारित है कि  हम अपनी क्षमताओं की तुलना में क्या कुछ कर रहे हैं।"
(संकलन )
13."व्यक्ति की सफलता का मूल्यांकन उसके द्वारा  सफलता के लिए देखे गए सपनों के आकार से किया जाता है।"
(संकलन )
14."सफलता के लिए आवश्यक है, दृढ इच्छा शक्ति।किसी स्थिति में हम अपने आप को कैसे सँभालते हैं और ढालते हैं, इसी से हमारी सफलता तय होती है।"
(संकलन )
15."दो प्रकार के लोग असफल होते हैं - वे जो करते तो हैं परन्तु सोचते नहीं हैं। दूसरे वे जो सोचते तो हैं , परन्तु करते कुछ नहीं हैं।"
(संकलन )
16."सोचने और विचारने की क्षमता का प्रयोग किये बिना जीवन जीना ठीक उसी तरह है जैसे बिना निशाने के तीर चलाना।"
(संकलन )
17."अपनी पुरानी विफलताओं को भूल जाईये , अभी जो कर रहे हैं , बस उसे याद  रखिये।"
(संकलन )
18."परिवर्तन एवं बदलाव प्रकृति प्रदत्त नियम है। हर प्रगति एक बदलाव है , परन्तु हर बदलाव एक प्रगति नहीं है। अत: परिवर्तन या बदलाव को जाँच परख कर स्वीकार करना चाहिए।"
(संकलन )
19."सफलता और असफलता के बीच वही अंतर है जो बिलकुल सही और लगभग सही के बीच है।"
(संकलन )
20."जीवन में बहुत सारे लोग उस समय कोशिश बंद कर देते हैं , जब वे मंजिल के नजदीक होते हैं।"
(संकलन )
21. सफलता की कहानियाँ , बड़ी असफलता की कहानियाँ भी होती हैं।
(संकलन )
22."आप बीते समय को नहीं बदल सकते , पर आप चाहें  तो अभी नई शुरुआत कर सकते हैं।"
(संकलन )
23."सफल व्यक्ति छोटे -छोटे कार्यों को भी  कुशलता एवं धैर्य पूर्वक करते हैं। वे किसी महान कार्य की प्रतीक्षा में बैठे नहीं रहते हैं।"
(संकलन )
24."प्रतिबद्धता सफलता का आवश्यक गुण है। निष्ठा और बुद्धिमता प्रतिबद्धता बनाने के दो दृढ आधार हैं।"
(संकलन )
25."प्रयास करना कभी न छोड़े , लगे रहें , सफलता अवश्य मिलेगी।"
(संकलन )
26."हर अवसर को महत्वपूर्ण मानकर उसका उपयोग करें। सफलता का अवसर कभी भी आ सकता है।"
(संकलन )
27."असफलता मिलने पर , सफलता का प्रयत्न नहीं करना, असफ़ल जीवन का चिन्ह है।"
(संकलन )
28. "असफलता का उपयुक्त  उपयोग,  सफलता है।"
(संकलन )
29. "सफल व्यक्ति किसी कार्य की क्रियान्विति का साहस करते हैं , जबकि असफल व्यक्ति ऐसा करने में झिझकते हैं."
(संकलन )